फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लाठी चार्ज के खिलाफ हिसार के लघु सचिवालय पर प्रदर्शन

Sun, 25 Feb 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। खेड़ी चौपटा में किसानों पर लाठी चार्ज के खिलाफ पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा ने शनिवार को लघु सचिवालय हिसार का घेराव व प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। जिसमें संघर्ष समिति ने खेड़ी चोपटा पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। नेतृत्व जिला प्रधान सतीश बेनीवाल ब्लॉकों के प्रधान चरणपाल लुदास, कुलदीप सदलपुर,केडी अग्रोहा, सोनू बोबुआ व अनिल गोरछी ने किया।
विज्ञापन

किसानों ने फूंका पुतला, 26 को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च
उकलाना मंडी। संयुक्त मोर्चा उकलाना की मीटिंग सरदार बलविंद्र सिंह साहू और रमेश छिरंग की अध्यक्षता में हुई। किसानों ने सरकार का पुतला फूंका। कॉमरेड मियां सिंह बिठमड़ा ने कहा कि आज देश प्रदेश में किसान अपनी जायज मांगों को लेकर शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे हैं। खेड़ी चौपटा पर शांति पूर्वक धरना दे रहे किसानों पर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर उकलाना सुरेवाला मोड़ पर 11 बजे ट्रैक्टर मार्च का निकाला जाएगा। इस मौके पर में सतीश जांगड़ा, कर्मा राम, रामनिवास धतरवाल, विक्रम सिंह बिठमड़ा, सतबीर कुंडू, दरवेश कुंडू, संदीप फरीदपुर मुकेश आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें