फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कारोबारी के बेटे का अपहरण कर मांगी 3 लाख रुपये की फिरौती, चार पर मामला दर्ज

Sun, 07 Jul 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सेक्टर छह में कार सवार चार युवकों ने मोची मोहल्ला के एक युवक का अपहरण कर उससे तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी। युवकों ने उस पर पिस्तौल भी तानी। रुपये न देने पर उसकी अंगूठी निकाल कर उसे हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मोची मोहल्ला निवासी शेखर उर्फ हन्नी ने बताया कि वह बीकॉम का छात्र है। वह शुक्रवार शाम करीब आठ बजे सेक्टर छह के पास खड़ा था। उसी समय सफेद रंग की आई20 कार उसके पास आई। वह अपनी बाइक पर सवार होकर जाने लगा तो कार चालक ने उनकी बाइक के आगे कार लगा दी। दीप गुर्जर उससे उतरा। उसके साथ एक अन्य लड़का भी था। दीप ने जबरदस्ती उसे बाइक से उतारा और उसके मुंह पर हाथ रखकर दोनों ने उसे कार में डाल लिया।
वह कार को हाईवे पर ले गए। कार में चार आदमी थे। इनमें से एक ने उसके सिर पर और दूसरे ने उसके पेट पर पिस्तौल तान दी। शेखर ने बताया कि इस दौरान दीप ने उसे थप्पड़ मारे और घर से तीन लाख रुपये मंगवाने के लिए कहा। पैसे न मंगवाने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जिस पर शेखर ने पहले उससे अपने दो दोस्तों को रुपये के लिए फोन किया। दोस्तों ने रुपये देने से मना किया तो युवकों ने उसके हाथ से सोने की अंगूठी निकाल ली और नाै बजे तक रुपये लेकर आने के लिए कहा। इसके बाद उसे हाईवे पर उतार दिया।
विज्ञापन

उसके बाद दीप गुर्जर ने उसे व्हाट्सएप पर फोन करके रुपये मांगे। उसने अपने परिवार को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद उसने पुलिस को मामले में शिकायत दी। पुलिस ने शेखर की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(4), 126(2), 140(2), 115(2), 351(3), 304, 3(5) के तहत दीप व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें