फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: संगठनों ने किया एचएयू गेट नंबर 4 पर किया प्रदर्शन, कुलपति को बर्खास्त करने की मांग

Wed, 25 Dec 2024 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
एचएयू हिसार के गेट नंबर चार पर धरना देकर प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के सदस्य। 
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हौटा के पूर्व प्रधान डॉ. अर्जुन सिंह राणा की अध्यक्षता में किसान, छात्र और सामाजिक संगठनों ने एकत्रित होकर गेट नंबर 4 पर कुलपति डॉ. बीआर कांबोज के खिलाफ प्रदर्शन किया। ठंड के बावजूद किसान, छात्र, और सामाजिक संगठनों के सदस्य प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति, वैज्ञानिकों, छात्रों और कर्मचारियों पर हो रहे मानसिक शोषण का विरोध किया। डॉ. दिव्या फोगाट और विकास हुड्डा की मौत की सीबीआई से जांच करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान विकास हुड्डा की मां ने भावुक होकर बताया कि किस तरह उनके बेटे को मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। जिससे उसकी मृत्यु हुई। अब कुलपति की ओर से अपने पद का दुरुपयोग करके उनके पति को परेशान किया जा रहा है। डॉ. अर्जुन सिंह राणा ने कुलपति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और उत्पीड़न चरम पर है। इन कारणों से वैज्ञानिक अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय हाईकोर्ट के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मिलकर कुलपति को बर्खास्त करने, वैज्ञानिकों की गलत तरीके से हो रही ट्रांसफर पर रोक लगाने, मानसिक उत्पीड़न की घटनाओं की जांच और डॉ. दिव्या फोगाट व विकास हुड्डा की असमय मृत्यु की सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगे। इस अवसर पर वजीर सिंह पूनिया, साहिल दीप कस्वां, शमशेर नंबरदार, जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष शकुंतला जाखड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें