फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिवानी को हिसार और नलवा में शामिल करने की उठी मांग

विज्ञापन
सिवानी में नवीन सुरतपुरिया के कार्यालय में व्यापारियों से बातचीत करते नलवा विधायक रणधीर पनिहार।
विज्ञापन
सिवानी मंडी। नलवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार ने रविवार शाम शहर के युवा उद्योगपति एवं पूर्व मनोनीत पार्षद नवीन सुरतपुरिया के कार्यालय में व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान सिवानी को हिसार जिले में शामिल कर नलवा विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा बनाने और नए बस स्टैंड को रोडवेज सब-डिपो का दर्जा देने समेत शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सिवानी का विकास उनकी प्राथमिकता है। सिवानी को हिसार जिले में शामिल कर नलवा क्षेत्र का हिस्सा बनाना उनकी इच्छा है। उन्होंने कहा कि यह मांग मुख्यमंत्री की रैली समेत विभिन्न मंचों पर उठा चुके हैं। नए बस स्टैंड को सब-डिपो बनाने की मांग भी संबंधित स्तर पर उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
सुरतपुरिया ने कहा कि सिवानी को हिसार जिले में शामिल करने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। उन्होंने नए बस स्टैंड को सब-डिपो बनाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि इससे सिवानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी तथा विभिन्न मार्गों पर बस सेवाओं का विस्तार हो सकेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर दीनदयाल सुरतपुरिया, रतनलाल सुरतपुरिया, मनीष सुरतपुरिया, मुकेश बंसल, कृष्ण बुद्धशैली, मदन जगानिया, अनिल केडिया, लीलू राम जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें