फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लंबित वेतन और फेस्टिवल एडवांस जारी करने की उठाई मांग

Sat, 07 Nov 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। राजकीय पशुधन फार्म में हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर गेट मीटिंग की। कर्मचारियों ने ठेकेदार प्रथा समाप्त करने, स्थायी सरकारी भर्ती शुरू करने, सेवा सुरक्षा बहाल करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई।
इसके अलावा पूरे हरियाणा में लागू साढ़े छह घंटे की ड्यूटी व्यवस्था के अनुरूप फार्म में भी ड्यूटी रोस्टर लागू करने की मांग की। वरिष्ठ उपप्रधान कृष्ण शर्मा, ब्रांच सचिव साहिल सहारण, जिला प्रधान छबिलदास मौलिया और सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजेश बागड़ी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों से आमजन और कर्मचारी वर्ग में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य अधीक्षक के अधीन उपनिदेशक, भेड़ प्रजनन फार्म हिसार के पास वित्तीय शक्तियां होने के बावजूद कर्मचारियों को वेतन और फेस्टिवल एडवांस का भुगतान नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और लंबित भुगतान तुरंत जारी करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें