फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Wed, 29 Apr 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। छह महीने पहले बने आंबेडकर चौक पर स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की नेम प्लेट सोमवार रात को आंधी में गिर गई। इस घटना से नाराज अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने मौके पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीसी राहुल नरवाल को ज्ञापन सौंपा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने व दोषी अधिकारियों-ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पार्टी नेता रवींद्र रंगा ने आरोप लगाया कि छह महीने पहले ही उद्घाटन हुए चौक में पहली आंधी में नेम प्लेट गिर जाना निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाता है। यह मामला केवल नेम प्लेट गिरने तक सीमित नहीं बल्कि समाज की भावनाओं से जुड़ा है।
नवीन मेहरा ने बताया कि चौक लाखों रुपये की लागत से बनाया गया था। इसके बावजूद पत्थर टूट रहे हैं और प्रतिमा के ऊपर लगी छतरी में भी दरारें आ गई हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों एडवोकेट मलकियत सिंह, सोनू उमरा, सुखविंदर सिंह सुखी, सुभाष कटारिया, जोगिंद्र नफरिया, वेद बेरवाल और संदीप खुंडिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले हुआ था चौक का पुन निर्माण, खर्च हुए थे 40 लाख:
नगर परिषद ने चौक के निर्माण पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च किए थे। निर्माण कार्य करीब दो वर्ष पहले शुरू हुआ था और छह महीने पहले इसका लोकार्पण किया गया।
:::::::::

चौक के निर्माण कार्य का ठेकेदार को अभी भुगतान नहीं किया हुआ है। मामले में जांच करवाई जाएगी।- राजेंद्र सोनी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें