फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: Demand for diesel and petrol has quadrupled, panic over notice of petrol running out

विज्ञापन
अनाज मंडी में शेड के नीचे रखा अनाज। 
विज्ञापन
हिसार। जिले की 13 मंडियों में शनिवार से सरसों खरीद होगी। हर एक मंडी के गेट पर वाहन की एंट्री होगी। फसल बेचने के समय किसान की बायोमीट्रिक की जरूरत होगी। बिना बायोमेट्रिक फसलों की खरीद नहीं की जाएगी। हर एक अनाज मंडी नमी मापने के लिए 4 मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी। पहले चरण में सरसों के लिए बायोमेट्रिक लगाई गई हैं। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

सरसों की खरीद इस बार 28 मार्च तथा गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी। सरकार ने इस बार सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 तथा गेहूं का भाव 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।सरसों के लिए 13, गेहूं की खरीद के लिए 22 स्थानों की खरीद होनी है। मंडियों तथा खरीद सेंटरों पर फूड सप्लाई विभाग, हैफेड, तथा हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग खरीद करेंगी।
मंडियों में 5 लाख 28 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का अनुमान लगाया गया है। इसी के अनुसार भंडारण, उठान की तैयारी की जा रही हैं। फसल की खरीद को लेकर नए मापदंड तय किए गए हैं। सरकारी एजेंसियों को फसल बेचने के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। मंडी में गेट पास बनवाने के लिए अब वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट का फोटो सत्यापन होगा। शुक्रवार को मंडी में सरसों 5600 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिकी। डीसी ने शुक्रवार को अादमपुर मंडी का दाैरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें