फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दोहरा हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों का धरना जारी

Sat, 28 Dec 2024 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव बुडाना में हुए दोहरा हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना 21 दिन भी जारी रहा। धरने पर कांग्रेस नेता सोनिया दूहन समर्थन देने पहुंची। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन

गांव में दो हत्याएं हो चुकी हैं। आज भी गांव की महिलाओं में डर का माहौल है। ग्रामीण न्याय के लिए सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे बैठे हुए हैं। पुलिस के उच्च अधिकारियों को ग्रामीणों के बीच में आकर इनसे बातचीत करके पूरी ईमानदारी के साथ जांच करनी चाहिए, लेकिन पुलिस प्रशासन ग्रामीणों से दूरी बनाए हुए है। वहीं सरकार की तरफ से भी आज तक कोई भी प्रतिनिधि ग्रामीणों से धरने पर मिलने पहुंचा। इस अवसर पर मनदीप, प्रदीप ढांडा, अशोक कुमार, ओमप्रकाश लाम्बा, संदीप, हरकेश, ओमपति, संतोष, कमलेश इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें