बरवाला। हिसार के 12 क्वार्टर में जन्मदिन पार्टी के दाैरान युवक की मौत के मामले में मंगलवार को भीम आर्मी और अन्य संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
भीम आर्मी समाज उत्थान समिति हरियाणा के अध्यक्ष बीरबल बरवाला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जन्मदिन पार्टी में लोगों के साथ बर्बरता करते हुए मारपीट की, जिससे गणेश नामक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा पुलिस ने महिलाओं के साथ भी अत्याचार किया। बीरबल ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है। इस मौके पर संरक्षक विनोद भूना, महासचिव बिंटू, दीपक, ऋषिकेश, कृष्ण गुरी, बाबूलाल, नसीब आदि माैजूद रहे।