फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से बिजली निगम के जेई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। ब्लैक फंगस बीमारी से बिजली वितरण निगम हांसी के सब अर्बन एरिया में कार्यरत जेई रमेश कुमार की रविवार को मौत हो गई। 55 वर्षीय रमेश कुमार हांसी उपमंडल के कंवारी गांव के रहने वाले थे। उन्हें अप्रैल में कोरोना हुआ था। कोराना से ठीक होने के बाद उन्हें ब्लैक फंगस हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रमेश कुमार ने 29 अप्रैल को श्री काली देवी अस्पताल हांसी में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई थी। इस दौरान उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इस दौरान उनकी अन्य स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट नॉर्मल पाई गई थी। कोरोना के उपचार के लिए वे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल हो गए। यहां उनकी तबीयत और बिगड़ गई। कुछ समय बाद वे कोरोना को मात देकर घर आ गए, लेकिन उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। उन्होंने 23 मई को फिर जांच करवाई, जिसमें उन्हें ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। फिर से उन्हें एक अन्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पिछले बीस दिन से उनका इसी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
कर्मचारियों को विशेष ध्यान रखे सरकार
कर्मचारियों की तरफ सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि कर्मचारी लगातार कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना कार्य अच्छे से कर रहे हैं। इस महामारी में काफी संख्या में कर्मचारियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। सरकार को तुरंत प्रभाव से ऐसे कर्मचारियों को उचित सुविधाएं देनी चाहिए, ताकि कर्मचारियों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र यादव, जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें