मंडी आदमपुर (हिसार)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की नानी कांता देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे करीब 87 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार शाम को गांव दड़ौली में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
कांता देवी के तीनों पुत्रों रमेश गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा व बलवंत गोदारा ने मुखाग्नि दी। नानी कांता देवी के निधन की सूचना पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, विधायक नैना चौटाला, मेघना चौटाला, राज्यमंत्री अनूप धानक, विधायक जुलाना अमरजीत ढांडा, टोहाना विधायक देवेंद्र बबली, रामनिवास सुरजाखेडा, जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, हिसार जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा जाखोद, फतेहाबाद जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेघा, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, इनेलो नेता राजेश गोदारा, हिसार के मेयर गौतम सरदाना, बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनदीप बिश्नोई, सिद्धार्थ गोदारा सहित अनेक नेताओं ने अंतिम संस्कार में भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।