फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में मौत: संजय के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, बेटा वीडियो बनाने लगा तो डीएसपी ने मारा थप्पड़

Sat, 26 Jul 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार गांव मंगाली में मृतक संजय के घर जांच करने पहुंची पुलिस व मौजूद ग्रामीण। 
विज्ञापन
हिसार। मंंगाली चौकी में पुलिस हिरासत में संजय की मौत के मामले में मधुबन (करनाल) से आई फॉरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की टीम शुक्रवार को पीड़ित के घर पहुंची। टीम को चारपाई और अन्य जगह खून के निशान मिले। पुलिस सैंपल लेने लगी तो संजय का बेटा वीडियो बनाने लगा। इससे गुस्साए डीएसपी ने कथित तौर पर उसे थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि इस मामले में रात तक कोई शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

मंगाली झारा के सरपंच जोगिन्द्र ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम संजय के घर पहुंची थी। टीम के सदस्य साक्ष्य जुटा रहे थे। इस दौरान संजय का बेटा अमित वीडियो बनाने लगा। वहां मौजूद डीएसपी ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस पर वहां मौजूद परिवार के सदस्यों व लोगों ने हंगामा किया। अमित ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में आरोप लगाया कि डीएसपी ने उसे थप्पड़ मारा। सरपंच जोगेंद्र ने कहा कि इस मामले में शनिवार को एसपी को शिकायत देंगे। सुनवाई नहीं हुई तो गांव के लोग धरना देंगे। गौरतलब है कि पत्नी की शिकायत पर पुलिस मंगलवार रात संजय को मंगाली चौकी लाई थी। बुधवार सुबह संजय बैरक में मृत मिला था।
विज्ञापन


-मृतक के परिवार से इस संबंध में कोई शिकायत मेरे पास नहीं आई है। शिकायत मिली तो जांच करवाई जाएगी। - शशांक कुमार सावन, एसपी, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें