फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भ्रूण लिंग जांच के लिए 82 हजार में हुआ सौदा, एक आरोपी पकड़ा

Mon, 26 Jun 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने नहला गांव से एक आरोपी को रुपये के साथ पकड़ा है। पीसी एंड पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. प्रभु दयाल ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच करवाने में निजी अस्पताल के चिकित्सक और दो-तीन मेडिकल स्टोर के संचालक शामिल हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को भ्रूण लिंग जांच कराने की सूचना मिली। इसके बाद एक बोगस ग्राहक को अल्ट्रासाउंड करवाने वाले गिरोह के पास भेजा। महिला का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए पहले 88 हजार रुपये मांगे गए। हालांकि सौदा 82 हजार में तय हुआ। गिरोह के सदस्य रविवार को बोगस ग्राहक को नहला गांव लेकर गए और 82 हजार रुपये ले लिए। इस दौरान गिरोह के सदस्य को शक हो गया तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड नहीं करवाया। बाद में बोगस ग्राहक को रुपये वापस देने के लिए ऋषि नगर बुलाया तो टीम ने गिरोह से जुड़े एक युवक को पकड़ लिया। मंगलवार को इस बारे में पुलिस को शिकायत देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें