फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेक्टर 9-11 की झाड़ियों में बच्चे का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने बुधवार शाम दिल्ली रोड पर सेक्टर 9-11 मोड़ के पास की झाड़ियों में करीब 3 साल के बच्चे का शव कब्जे में लिया है। किसी राहगीर ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि सेक्टर 9-11 में झाड़ियों के अंदर एक बच्चे का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस कर्मियों ने देखा कि बच्चा एक हरे रंग की चुनरी और सफेद रंग के कपड़े में लिपटा हुआ है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि बच्चे के शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया है।
विज्ञापन

करंट लगने से श्रमिक की मौत
हिसार। साउथ बाईपास पर एक निर्माणाधीन भवन में काम करते हुए श्रमिक उदयभान (37) को सोमवार को करंट लग गया था। इसके बाद उदयभान को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को न्यू लेबर कॉलोनी निवासी उदयभान के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने बताया कि इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें