फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उकलाना के पास मिला नरवाना से लापता छात्रा का शव

Mon, 15 Jun 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले रेलवे कॉलोनी नरवाना से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई छात्रा का शव रविवार को उकलाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में रजबाहे में पड़ा मिला।
विज्ञापन


छात्रा का चेहरा बुरी तरह से लहूलुहान था। परिजनों ने कहा है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है, वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों के खुलासे का इंतजार कर रही है। रविवार शाम सिविल अस्पताल में छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया। उकलाना व नरवाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

रेलवे कॉलोनी नरवाना में रहने वाले रेल कर्मचारी विनोद शर्मा की बेटी राधिका (11) कक्षा सातवीं में पढ़ती थी। 11 जून को वह घर पर थी। बिजली गई थी।

इस दौरान वह घर के बाहर बैठ कर पढ़ने लगी। 15-20 मिनट बाद परिजन घर के बाहर आए तो राधिका संदिग्ध परिस्थितयों में गायब मिली। उसकी किताबें गली में पड़ी मिली। सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन राधिका का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस व परिजन पिछले चार दिन से राधिका  की तलाश में लगे थे।
विज्ञापन


रविवार को एक लड़की का शव दौलतपुर, उकलाना रजबाहे में पड़ा मिला। सूचना के बाद उकलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

नरवाना पुलिस द्वारा इससे पहले गायब छात्रा का फोटो पुलिस को व्हाट्सएप पर भेजा गया था। राधिका का शव मिलने की सूचना के बाद नरवाना पुलिस उसके परिजनों को साथ लेकर मौके पर पहुंची। पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया।

बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने सिविल अस्पताल पहुंचे पिता विनोद शर्मा व दादा महेंद्र कुमार ने कहा कि राधिका की हत्या की गई है। उसका चेहरा पूरी तरह से खून में सना मिला, एक कान भी गायब था। शव रजबाहे के पानी में बह कर आया है।

उन्होंने बताया कि राधिका को नरवान रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति के साथ देखा गया था। वह रोते हुए चिल्ला रही थी कि उसे घर जाना है। साथ ही जिस तरह से घर के बाहर राधिका की किताबें पड़ी मिली, वह उसके अपहरण का संकेत देता है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि छानबीन जारी है। हो सकता है कि मौत के बाद कान को कीड़ों ने खा लिया हो। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठेगा।

राधिका के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश के लिए आसपास के शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर भी लगाए थे। रविवार को एक युवक ने उसके पिता के फोन पर बात की। उन्होंने पूछा कि आपकी बेटी मिल गई क्या।

फोन करने वाले ने बताया कि उसने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर राधिका का पोस्टर देखा है। उसने 11 जून को राधिका को रेलवे लाइन के पास एक करीब 40-42 वर्षीय व्यक्ति के साथ देखा था। व्यक्ति हल्की दाढ़ी रखे हुए था। लड़की बार बार कह रही थी कि उसे घर जाने दो।

पुलिस ने राधिका का शव मिलने के बाद इस युवक से संपर्क साधा है। पुलिस उस व्यक्ति का सुराग लगा रही है, जिसे कि राधिका के साथ देखा गया था।

लाडली राधिका का शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। पिता विनोद शर्मा व दादा महेंद्र ने बताया कि राधिका के लापता होने की सूचना परिजनों को 10-15 मिनट बाद ही मिल गई थी। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने कहा कि अभी वे कैदियों के केस में उलझे हैं, इसके बाद कार्रवाई करेंगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई से ही व्यक्ति को राधिका को ले जाने का अवसर मिला। बाद में पुलिस खोजी कुत्ते को लेकर पहुंची, लेकिन कुत्ता भी घर के आसपास ही मंडराता रहा।

राधिका का शव चार दिन बाद दौलतपुर रजबाहे से मिला है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर, हालात के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। एक युवक का दावा है कि उसने छात्रा को एक व्यक्ति के साथ देखा था, उससे जानकारी जुटाई जा रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा।
विज्ञापन

सोमवीर ढ़ाका, सब इंस्पेक्टर, नरवाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें