फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डीसी बोले-सीवर व्यवस्था हो बेहतर, ड्रेन समय पर कराएं साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बारिश के सीजन में किसी भी इलाके में जलभराव नहीं होना चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारी अभी से तैयारी में जुट जाएं। सीवर व्यवस्था बेहतर हो और बारिश के लिए बने ड्रेन पहले ही साफ कराए जाएं। सीवरेज में किसी प्रकार की ब्लॉकेज न हो, इसके साथ ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी में व्यवस्था ठीक हो। डीसी अनीश यादव ने शनिवार को लघु सचिवालय स्थित वीडियो सभागार में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को खास निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा राज्य सूखा, राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मियों के मद्देनजर पीने के पानी की व्यवस्था पुख्ता तरीके से की जाए। साथ ही जलभराव से निपटने के लिए जिले में पुख्ता तैयारी रखें। बैठक में वीडियो कॉंफ्रेसिंग के जरिये उपायुक्त अनीश यादव ने सीएम के जिला स्तर पर की गईं तैयारियों का ब्योरा दिया।
डीसी अनीश यादव ने कहा कि शहरी और ग्रामीण दोनों एरिया में जहां-जहां जलभराव की दिक्कत हैं, उन्हें प्राथमिकता पर हल करें। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग आपस में तालमेल के साथ काम करें। अगर किसी एरिया में सीवरेज ब्लॉक होने की दिक्कत हैं तो उस दिशा में व्यवस्था कर लें। इसके साथ ही उन्होंने निकासी संबंधित विभाग को अतिरिक्त पंपसेट की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी की व्यवस्था सुदृढ़ की जाएं। ड्रेन, तालाब, वाटर चैनल की सफाई के कार्यों को निरंतर जारी रखें। ड्रेन के तटबंधों की मजबूती पर फोकस किया जाए। बाढ़ संभावित फसल क्षेत्रों में जल निकासी के लिए मोटर, पंप सेट, इंजन, मिट्टी के कट्टे, पोर्टेबल पंप आदि अन्य उपकरण को चालू हालत में रखना सुनिश्चित करें ताकि जलभराव की स्थिति में अतिरिक्त पानी की निकासी में इनको प्रयोग में लाया जा सके।
विज्ञापन

सीवरेज व्यवस्था का करेंगे औचक निरीक्षण
एसई आरके शर्मा से जिला में सीवरेज संबंधित प्रोजेक्ट्स बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीसी ने सीवरेज व्यवस्था को सुचारू रखने तथा साफ सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीन बारे भी पूछा। उन्होंने कहा कि जिला में सीवरेज की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। ब्लॉकेज की जहां जहां दिक्कत हैं, उन्हें पिन प्वाइंट करते हुए उसे हल करें। उपायुक्त ने कहा कि वह सीवरेज व्यवस्था का औचक निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें