हिसार। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उपायुक्त कार्यालय में छापा मारकर रीडर ब्रांच के क्लर्क महेंद्र और ऑपरेटर बलबीर को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस संबंध में छान गांव के राकेश कुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी।
एंटी करप्शन ब्यूरो को दी गई शिकायत में राकेश ने बताया कि बरवाला थाना में दर्ज एक मामले में पिता सजायाफ्ता है। वह शहर की एक जेल में बंद है। कई दिनों से अपने पिता को पैरोल दिलाने के लिए घूम रहा था। उपायुक्त कार्यालय के क्लर्क महेंद्र तीन हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के बाद निरीक्षक अजीत के नेतृत्व में टीम तैयार की गई। टीम में निरीक्षक अजीत के अलावा एएसआई विजेंद्र, ईएसआई सुरेंद्र व ईएचसी इंद्रपाल भी शामिल थे। टीम ने सोमवार शाम को क्लर्क और ऑपरेटर को रंगे हाथ पकड़ लिया। संवाद