फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किसान, मजदूर व दुकानदार की बेटियों ने जमाई धाक, प्रिया बसंल बनीं जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने सोमवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया। हर बार की तरह इस बार भी बेटियों ने मारी बाजी। किसान, मजदूर व दुकानदार की बेटियों ने जिले में अपनी धाक जमाई। प्रदेश के ओवरऑल परीक्षा परिणाम में उकलाना के आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रिया बंसल 500 में से 496 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रिया ने कॉमर्स संकाय में प्रदेश में द्वितीय स्थान पाया है। आर्ट संकाय, कला संकाय व विज्ञान संकाय वाइज भी हिसार जिले की बेटियों ने प्रदेश के टॉप 10 में जगह बनाई है।
विज्ञापन

मेधावी बेटियों को कहना है कि वे आईएएस व इंजीनियर बनकर देश व समाज की सेवा करना चाहती हैं। नारनौंद के न्यू आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहारी राघो की छात्रा स्वीटी ने 500 में 493 अंक प्राप्त विज्ञान संकाय में प्रदेश में दूसरे स्थान हासिल किया। वहीं, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मोहिनी ने 500 में से 495 आर्ट संकाय में प्रदेश भर में दूसरा व आर्ट संकाय में ही एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लितानी की छात्रा मनीषा 494 अंक लेकर प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही है।
:::::::
कला संकाय, द्वितीय : 495/500
मैं आईएएस अधिकारी बनना चाहती हूं। मेरे पिता प्रदीप कुमार किसान हैं जबकि माता मुकेश कुमारी गृहिणी हैं। परीक्षा के दिनों में करीब 7 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करती थी। माता-पिता व शिक्षकों नें कभी भी अंक लाने का दबाव नहीं बनाया। उन्होंने हमेशा मुझे बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। आईएएस बनने की प्रेरणा मुझे मेरे माता-पिता व शिक्षकों से मिली है। मैंने बिना तनाव लिए परीक्षाओं की तैयारी की है। - मोहिनी छात्रा कला संकाय, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबतपुर, नारनौंद
विज्ञापन

-
विज्ञान संकाय : द्वितीय 493/500
परीक्षाओं के दिनों में पूरा फोकस पढ़ाई पर रहा। परीक्षा की तैयारी बिना तनाव लिए की थी। माता-पिता ने हमेशा हौसला बढ़ाया। मेरा सपना इंजीनियर बनना है। इसके लिए मैं खूब मेहनत करूंगी। मैं आईआईटी में दाखिला लेकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई जारी रखूंगी। मेरा गांव डाटा है। मुझे आज गर्व महसूस हो रहा है कि मैंने इतने अंक लेकर मेरे गांव व स्कूल का नाम रोशन किया है। इसका श्रेय सभी शिक्षकों व मेरे माता-पिता को जाता है। - स्वीटी, छात्रा विज्ञान संकाय, न्यू आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लोहारी राघो, नारनौंद।
:::::::::
वाणिज्य संकाय : द्वितीय, 496/500
मेरे पिता संजय बंसल दुकानदार और माता अंजु बंसल गृहिणी हैं। छोटी बहन तान्वी दसवीं कक्षा की छात्रा है। 12वीं कक्षा की परीक्षा को लेकर मैंने शुरू से ही अपना लक्ष्य बना लिया था कि इस बार परीक्षा में टॉप करना है। मैंने नियमित रूप से 5-6 घंटे पढ़ाई करनी शुरू कर दी थी। परीक्षा के समय लगभग 7-8 घंटे तैयारी की। मोबाईल का सही दिशा में प्रयोग किया तो कामयाबी के रास्ते खुल गए। मैं आईएएस अधिकारी बनकर समाज सेवा करना चाहती हूं। इस सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधक कमेटी, गुरुजन और माता-पिता को जाता है। - प्रिया बंसल, छात्रा, आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उकलाना मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें