फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ जुटाने में कामयाब कर्ण अतिथि जुटाने में फेल

Wed, 20 Jul 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
परिवहन मंत्री कृष्‍ण लाल पंवार - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहर में आयोजित दक्ष जयंती समारोह में भीड़ जुटाने में कामयाब होने के बावजूद भाजपा के प्रदेश सचिव कर्ण सिंह राणौलिया अतिथि जुटाने में फेल हो गए। मुख्य अतिथि से लेकर अधिकतर अतिथियों ने समारोह से दूरी बना ली। चंद लोगों की गुटबाजी और विरोध का संदेश देकर समारोह को सफल नहीं होने दिया गया। वहीं कुछ का कहना है कि संगठन के साथ तालमेल न कर अपने स्तर पर ही समस्त प्रबंधन करना आयोजक कर्ण सिंह को भारी पड़ा।
विज्ञापन


जिले में पहली बार कुम्हार समाज की ओर से गुरु दक्ष जयंती समारोह आयोजित किया गया। भाजपा के प्रदेश सचिव कर्ण सिंह राणौलिया ने इसके लिए सीएम मनोहरलाल खट्टर को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया। समारोह के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को आमंत्रित किया।

कुछ लोगों ने समारोह के जाट नेताओं के विरोध का प्रेस नोट जारी कर दिया, जिसके बाद सीएम ने समारोह में आना रद्द कर दिया। सीएम के अलावा समारोह में आमंत्रित प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने भी कार्यक्रम से दूरी बना ली। समारोह में नलवा से इनेलो विधायक रणबीर गंगवा तथा पूर्व कांग्रेसी विधायक रामनिवास घोडेला को भी अतिथि बनाया गया था। इन लोगों नेे भी समारोह से दूूूरी बनाए रखी।
विज्ञापन


सफाई देते रहे मंत्री
सीएम के कार्यक्रम में न आने का सवाल मंच से पूछे जाने के बाद कृष्णलाल पंवार ने कहा कि सीएम साहब की अचानक दिल्ली में मीटिंग आ गई। इस कारण वह नहीं आ सके। इस बात को समाज के लोग अन्यथा न लें। सीएम को आपकी भावनाओं से अवगत कराएंगे। सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने भी मंच से कहा कि कई बार जरूरी काम हो जाते हैं। इस कारण सीएम साहब नहीं आ पाए। आप लोग इसे अन्यथा न लें। सीएम आपसे दूर नहीं है।

सीएम, बराला, कैप्टन न आने के तीन कारण
सूत्रों के अनुसार संगठन के साथ तालमेल न करके चलना आयोजक कर्ण सिंह को भारी पड़ा। समारोह के लिए आयोजक ने जिले भर में जनसंपर्क किया, जिसमें संगठन से किसी तरह का विमर्श नहीं किया गया। जिला के पदाधिकारियों से दूरी बनाए रखी। समारोह के लिए बनाए गए कार्ड में भाजपा नेताओं का नाम न होना, होर्डिंग्स से भाजपा नेताओं का नाम गायब रहना भी एक कारण है। समारोह में विपक्ष के विधायकों को आमंत्रित करना, जाट नेताओं के विरोध का बयान आना, जिला संगठन से दूरी बनाना सीएम के न आने का कारण बने।

जब जांगड़ा को आया गुस्सा
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह समारोह में सीएम के न आने की जानकारी कुछ लोगों ने व्हाटस एप के जरिए गांवों में भेेजी। इस पर भड़के रामचंद जांगड़ा ने कहा कि यह व्हाटस एप, फेसबुक वाले लोग कुछ नहीं जानते। ऐसे लोगों से दूर रहो। समाज को नेतृत्व करने वाले लोगों को पहचानो।

50 हजार नौकरियां जिला स्तर पर देंगे
समारोह में संबोधित करते हुए प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही 50 हजार पदों पर भर्ती की जाएंगी। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर जिला स्तर पर यह नियुक्तियां होंगी, जिसमें जिला के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यह भर्ती संविदा आधार पर की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में भर्तियां निकलेंगी। रोडवेज में एक हजार चालक भर्ती होंगे।

सीपीएस बोले
सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि केंद्र की 68 साल की सरकार पर वर्तमान सरकार के दो साल का कार्यकाल भारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। आपकी मांगों को पूरा कराने के लिए मैं सीएम के पास आपका वकील बनकर जाऊंगा। समाज की ओर से दी गई सभी मांगों को पूरा कराएंगे।

जाति क्यों छिपाते हो
अनुसूचित जाति कल्याण निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने कुम्हार समाज की इस दशा के लिए पिछली सरकारें जिम्मेदार हैं। समाज के लोग अपनी जाति न छुपाएं। गोला की बजाए गोयल, जांगड़ा की बजाए शर्मा क्यों लिखते हो। शर्म क्यों करते हो। अब संगठित हो जाओ। वोट हमारा तो राज भी हमारा।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र गंगवा, कुम्हार सभा के अध्यक्ष निहाल सिंह, महासचिव लखीराम, नागरमल गुरी, एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, सूरजभान, भाजपा निगरानी समिति के प्रमुख प्रो. मनदीप मलिक, जिला महामंत्री सुजीत कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सैनी, सीमा गैबीपुर, जिला पार्षद मंजू गंगवा, पार्षद राजेश बगला, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण गंगवा, भूप सिंह रोहिल्ला सहित अन्य मौजूद रहे।

सीएम के नाम का ही रहा शिलान्यास पट्ट
मुख्य अतिथि केएल पंवार ने दक्ष प्रजापति छात्रावास के दूसरे ब्लॉक की आधार शिला रखी। आधारशिला पट्ट पर सीएम मनोहरलाल का ही नाम था। केएल पंवार ने इसके लिए 21 लाख, सीपीएस कमल गुप्ता ने 5 लाख, रामचंद्र जांगड़ा व सुनीता दुग्गल ने एक-एक लाख रुपये देने घोषणा की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें