फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डाबड़ा की हॉकी टीम ने जीता फ्रेंडली मैच

विज्ञापन
डाबड़ा के हॉकी ग्राउंड में  डाबड़ा और हरियाणा बिजली बोर्ड की टीम के फ्रेंडली मैच खेलने पहुंची।
विज्ञापन
हिसार। डाबड़ा के हॉकी ग्राउंड में शनिवार को डाबड़ा और हरियाणा बिजली बोर्ड की टीम के बीच फ्रेंडली मैच खेला गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में सरपंच सूर्यदीप, सुरेंद्र देवंदा, राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि डाबड़ा की टीम ने हरियाणा बिजली बोर्ड को 2-1 से हराया। डाबड़ा टीम से संदीप माइकल और हरदीप ने 1-1 गोल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कोच राजेंद्र सिहाग के मुताबिक इस मैच का आयोजन तमिलनाडु में चल रहे जूनियर वर्ल्ड कप में भारत की टीम सेमीफाइनल पहुंचने में खुशी में किया गया। भारतीय टीम में डाबड़ा से कप्तान रोहित शामिल हैं।
विज्ञापन


संतोष ट्रॉफी के लिए ट्रायल शुरू
हिसार। संतोष ट्रॉफी के लिए मंगाली के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार से ट्रायल शुरू हुए। पहले दिन अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र से 175 खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। वहीं रविवार को ट्रायल के अंतिम दिन महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर से खिलाड़ी पहुंचेंगे। कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि 175 में से बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 35 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। रविवार को भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन सभी में से फिर 30 खिलाड़ियों का फाइनल संतोष ट्रॉफी के लिए चयन होगा। पहले चरण में 15 दिसंबर को मेरठ में मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर अंकित सिंघरान पहुंचे और ट्रायल की शुरुआत करवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें