फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाबड़ा चौक रोड निर्माण में डाला कम रोड़ा, दोबारा उखाड़कर बनाओ

Mon, 23 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
नगर निगम - फोटो : Bureau
विज्ञापन
डाबड़ा चौक से फाटक तक बनाए जा रहे रोड निर्माण को निगम की टेक्निकल टीम ने रोक दिया है। टेक्निकल टीम ने ठेेकेदार के बनाए गए करीब 100 फुट लंबे रोड को दोबारा उखाड़कर बनाने के निर्देेश दिए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि निर्माणाधीन रोड पर रोड़ा कम डाला हुआ था। अधिकारियों ने जब सैंपल लिए तो रोड़ा पूरा नहीं मिला।
विज्ञापन


थर्ड पार्टी व जेई ने लिए थे सैंपल
नगर निगम के अधिकारी थर्ड पार्टी की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। टीम में थर्ड पार्टी सदस्य व जेई सुनील कुमार शामिल थे। उन्होंने मौके से सैंपल लिए, जिनमें रोड़े की मात्रा कम मिली। हालांकि रोड़े की मात्रा फाटक की तरफ से करीब 100 फीट एरिया में ही कम मिली थी। मामले के बारे में तुरंत जेई ने एमई संदीप को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर एमई संदीप भी मौके पर पहुंचे उनके सामने सैंपल लिया, जिसमें भी रोड़े की मात्रा कम निकली। अधिकारियों ने मौके पर ही ठेकेदार का काम रुकवा दिया और कहा कि आगे काम तभी होगा जब ये पहले वाला काम ठीक हो जाएगा।

42 लाख रुपये का है एस्टीमेट
डाबड़ा चौक से फाटक रोड निर्माण के लिए 42 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगाया गया है। इस रोड निर्माण के साथ डिवाइडर भी बनाया जाना है। इसके अलावा वाल टू वाल सड़क बनानी थी। हालांकि इसको लेकर व्यापारियों में काफी दिनों से रोष है। व्यापारियों ने दुकानों के आगे रैंप के लिए दो-दो फुट जगह मांगी थी। जिसके बाद उन्हें नोटिस भी दिए गए थे।
विज्ञापन


कच्चे व पक्के रोड पर होना था अलग-अलग मात्रा में रोड़ा
टेक्निकल अधिकारियों का कहना है कि कच्चे व पक्के रोड पर अलग अलग मात्रा में रोड़ा होना चाहिए। जहां रोड़ा कम है वहां पक्के पर रोड़े की मात्रा नियम के अनुसार 3 इंच व कच्चे पर 6 इंच होना चाहिए था। मगर जब पेटी भरी गई तो वहां पक्के पर सवा दो इंच व कच्चे पर 3 इंच रोड़ा डाला हुआ था।

नीचे सीसी होने की वजह से एक छोटे टुकड़े में लेबर ने कम रोड़ा डाल दिया। अब अधिकारियों ने सीसी उखाड़कर रोड बनाने के लिए बोला है। हमें कोई आपत्ति नहीं अधिकारी जैसा कहेंगे नियमों के अनुसार ही काम होगा।
- संदीप, ठेकेदार नगर निगम

निर्माणाधीन सड़क पर रोड़ा कम मिला है। हमने ठेकेदार को जितना रोड बना है उसको उखाड़कर दोबारा बनाने के लिए बोल दिया है। जब तक ठेकेदार रोड ठीक नहीं करता काम रुकवा दिया गया है। हम किसी भी काम में कोई कोताही नहीं बरतने देंगे।
विज्ञापन

- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें