फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी के खाते से 40500 रुपये की ऑनलाइन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैमरी रोड स्थित एक मंदिर के पुजारी के बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी कर 40 हजार 500 रुपये की चपत लगा दी। इस संबंध में पुजारी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कैमरी रोड की यादव कॉलोनी निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि वह कैमरी रोड स्थित मंदिर में पुजारी है। उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उसके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 40 हजार 500 रुपये निकलवा लिए, जबकि उसका एटीएम व पिन आदि उसके पास ही थे। उसने खाते से पैसे निकाले जाने का पता मैसेज के जरिये ही लगा। जांचकर्ता एएसआई नसीब के अनुसार शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 420, 379 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें