हिसार शहर के मिलगेट एरिया में रहने वाले 32 साल के युवक को मंगलामुखियों ने पहले 14 जुलाई को शराब पिलाई, फिर नशे की हालत में उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। आरोप है कि पांच दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा। इसके बाद जैसे तैसे वह उनके चंगुल से भागकर घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन युवक ने बताया कि वह शादी में बीन की धुन पर डांस कर आजीविका कमाता है। एक साल पहले राजगढ़ रोड पर एक मंगलमुखी से मुलाकात हुई। उसने कहा कि हमारे साथ बधाई लेने चला कर, हम तेरी रोजी-रोटी का ख्याल रखेंगे। इसके बाद वह उनके साथ बधाई लेने जाने लगा। कुछ समय पहले परिजनों ने ऐसा करने पर एतराज किया तो वह घर रहने लगा।
युवक ने बताया कि 14 जुलाई को मंगलामुखी और उसके दो साथी आए थे। वे उसे आजाद नगर एरिया में ले गए। आरोप है कि तीनों ने पहले उसे शराब पिलाई फिर रात को मंगलामुखियों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस बारे में आजाद नगर थाना प्रभारी रमेश कुमार से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी।