फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसआईआर नेट : 30 दिसंबर तक होंगे पंजीकरण, एक जनवरी से ठीक कर सकेंगे त्रुटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से सीएसआईआर (वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद) यूजीसी नेट दिसंबर के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया चल रही है। इसके लिए अभ्यर्थी 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक फीस जमा करवाने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है।
विज्ञापन

सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,150 रुपये है, जबकि सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणियों के उम्मीदवारों को 325 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी शुल्क भुगतान 31 दिसंबर तक कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन फाॅर्म में किसी तरह की गलती को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो एक जनवरी से ओपन की जाएगी। यह परीक्षा 16 से 28 फरवरी तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में ली जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों को 180 मिनट में ऑब्जेक्टिव बहुविकल्पीय प्रश्नों का जवाब देना होगा। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ली जाएगी।
विज्ञापन


पीजी फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी कर सकते हैं आवेदन
सीएसआईआर नेट केमिकल साइंसेस, लाइफ साइंसेस, मैथेमेटिकल साइंसेस, फिजिकल साइंसेस समेत अन्य के लिए आयोजित की जाती है। जो लोग इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें जूनियर रिसर्च फैलोशिप प्रदान की जाएगी और वे भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश या केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। वहीं पीजी फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जेआरएफ के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 साल है, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में एडमिशन के लिए कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
शैक्षिक योग्यता

- आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास बीटेक, बीई, बीफार्मा, एमबीबीएस, बीएस (चार वर्ष) या इंटीग्रेटेड बीएस- एमएस, एमएससी की डिग्री होनी आवश्यक है। इसमें सामान्य (यूआर, सामान्य-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी) के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक (एससी, एसटी, थर्ड जेंडर और पीडब्ल्यूडी के लिए 50 प्रतिशत) होने जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें