फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फसलें तो डूबीं, धंसने लगीं घरों की दीवारें

Fri, 19 Sep 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
अग्रोहा के खेड़ी बर्की गांव में प्लास्टिक और मिट्टी के कट्टे लगाकर किया गया मकान का बचाव।
विज्ञापन
अग्रोहा। पिछले दिनों हुई भारी बारिश ने सरसोद-बिचपड़ी और खेड़ी बर्की सहित कई गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के पानी ने हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करते हुए खेड़ी बर्की गांव में प्रवेश किया। इससे सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई हैं और किसानों की कपास, बाजरा, ज्वार समेत अन्य फसलें चौपट हो गईं।
विज्ञापन

किसान बलजीत सिंह के मुर्गी फार्म में भी पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ। जलभराव के कारण कई घरों की दीवारें धंसने लगी हैं और अब मकानों में दरार आने का खतरा मंडरा रहा है। युवा क्लब के पूर्व प्रधान पीके मुंधनिया, मंजीत, सुमेर, राजेंद्र, बलजीत सिंह, जगबीर टाक और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पानी निकासी के लिए लगातार मोटर चलाई जा रही है। पहले से लगभग एक फुट तक पानी कम हो गया है, लेकिन गांव में अभी भी करीब दो फुट तक पानी जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें