फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चार एकड़ में फसल के अवशेष जले

Mon, 13 Apr 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। माजरा से माजरा प्याऊ सड़क मार्ग पर स्थित गांव माजरा में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में आग लग गई। हादसे में करीब चार एकड़ गेहूं के फाने (फसल अवशेष) जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव माजरा निवासी किसान नसीब ने बताया कि उसने गांव के ही एक किसान से जमीन ठेके पर ली है। सोमवार को अचानक उनके गेहूं के खेत में आग लग गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी नारनौंद और दूसरी हांसी से मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों ने काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया लेकिन तब तक करीब चार एकड़ में फैले गेहूं के फाने जल चुके थे। किसान के अनुसार एक दिन पहले ही गेहूं की कटाई पूरी की गई थी जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। समय रहते फायर ब्रिगेड, पुलिस और राहगीरों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा नुकसान और अधिक हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें