फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: हिसार में छोटे भाई ने बड़े भाई की गला दबाकर की हत्या, नशे में आपसी विवाद में की वारदात

Sun, 15 Jan 2023 09:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हांसी सदर थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी मंगल खां में शनिवार रात की वारदात है। बचाने आई भाभी रिंकू को धक्का देकर घर में बंद कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी भाई पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के हांसी क्षेत्र में शराब के नशे में एक ऑटो रिक्शा चालक ने शनिवार रात करीब 8 बजे अपने बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। बचाने आई भाभी रिंकू को धक्का देकर घर में बंद कर दिया। किसी तरह घर से बाहर निकली रिंकू ने पति को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसे जाने भी नहीं दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


रविवार की सुबह इस मामले में रिंकू की तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया, लेकिन आश्चर्यजनक यह कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। एसएचओ का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद ही गिरफ्तार किया जाएगा।

शिकायत में रिंकू ने बताया है कि उसका पति कृष्ण कुमार गांव में मजदूरी करता था। देवर टिंकू गांव से हांसी रूट पर ऑटो रिक्शा चलाता है। शनिवार रात 8 बजे कृष्ण व एक रिश्तेदार टिंकू के ऑटो से घर आया। ऑटो से उतरते वक्त उसके पति कृष्ण नीचे गिरे।
विज्ञापन


शराब के नशे में धुत टिंकू उसके ऊपर बैठकर गला दबाने लगा। मैंने पति को बचाने का प्रयास किया तो टिंकू ने मुझे धक्का देकर घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। टिंकू ने ऑटो रिक्शा का टेप तेज आवाज में बजा दिया। वह किसी तरह घर से बाहर आई तो पति जमीन पर बेसुध पड़े थे।

यह भी पढ़ें : Hisar: घर से लापता युवतियां सहमति संबंध में रह रहीं, परिवार से खतरा बता मांगी सुरक्षा, बाेलीं- हमें साथ रहना

पड़ोस में रहने सुनील की मदद से पति कृष्ण को इलाज के लिए हांसी ले जाने का प्रयास किया, लेकिन बाहर खड़े टिंकू ने उसे हांसी नहीं जाने दिया। आस-पड़ोस के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ सदर नरेंद्र पाल का कहना है कि हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


भाई की लड़कियों को पालता था कृष्ण
ग्रामीणों के अनुसार कृष्ण के बड़े भाई जगदीश की 2016 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से भाई की तीन लड़कियों का पालन पोषण भी कृष्ण ही कर रहा था। कृष्ण का तीन साल का बेटा है। घटना से गांव के लोग दुखी हैं। ग्रामीणों का कहना था कि शराब के नशे ने इस परिवार की खुशियां छीन लीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें