फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला, बच्ची पर खौलते तेल का कड़ाहा ढहा

Fri, 13 Nov 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर शॉपिंग करने बाजार में आई एक महिला व बच्ची पर खौलता हुआ तेल का कड़ाहा ढह गया। उबलता हुआ तेल बच्ची व महिला पर गिरने से दोनों बुरी तरह से झुलस गईं।
विज्ञापन


झुलसी महिला व बच्ची को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

गांव दुर्जनपुर निवासी महिला ओमपति ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बाजार में दिवाली के दिन शॉपिंग करने के लिए आई हुई थी।

उसके साथ उसकी सात वर्षीय भतीजी अंजू भी थी। महिला का कहना है कि जब वह नागोरी गेट स्थित एक मशहूर पकौड़े वाली दुकान के सामने से निकलने लगी तो खौलते हुए तेल का कड़ाहा गिर गया।

जिसकी चपेट में आने से महिला व बच्ची दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। महिला का कहना है कि हादसा भट्ठी फटने के कारण हुआ। लापरवाही हलवाई की भी है कि उसने गेट के सामने ऑन रोड ही भट्ठी लगा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें