फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: बीयर पिलाकर महिला से कार में किया सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी का भी आरोप

Sun, 11 Dec 2022 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

बरवाला थाना पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में बरवाला थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में फतेहाबाद के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने दो लोगों पर बीयर पिलाकर कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप भी लगाया है। इस संबंध में बरवाला थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि 7 दिसंबर को एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बरवाला का वीरेंद्र बताया और कहा कि तुमसे जरूरी काम है, बरवाला आ जाओ। इसके बाद वह एक घंटे में बरवाला पहुंच गई।

बस अड्डे के पास कार में वीरेंद्र व राजेश बैठे थे। उन्होंने मुझे कार में बैठाया और हांसी बाईपास की ओर ले गए। इस दौरान उन्होंने नशा मिलाकर बीयर पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर दुष्कर्म की जानकारी हुई।
विज्ञापन


विरोध किया तो मारपीट कर जातिसूचक टिप्पणी की। बाद में आरोपी बरवाला में हांसी चौक पर छोड़कर फरार हो गए। बरवाला थाना पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीएसपी कप्तान सिंह का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें