फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: बालसमंद नहर में डूबने से दो बुजुर्गों की मौत, मृतकों की उम्र 60 साल से अधिक

Mon, 24 Jul 2023 11:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार पुलिस को सूचना मिली की तोशाम मार्ग से गुजरने वाली बालसमंद नहर में दो बुजुर्गाें के शव बह रहे है। पता चलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से दोनों के शवों को पानी से बाहर निकला। मृतकों की उम्र 60 साल से अधिक है।
विज्ञापन
मृतक के हाथ पर नाम लिखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के बालसमंद नहर में सोमवार को डूबने से दो बुजुर्गाें की मौत हो गई। आजाद नगर थाना पुलिस ने दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नगारिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों को अवगत करवा दिया है। मामले की जांच कर रहे है।

विज्ञापन


पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की तोशाम मार्ग से गुजरने वाली बालसमंद नहर में दो बुजुर्गाें के शव बह रहे है। पता चलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से दोनों के शवों को पानी से बाहर निकला। मृतकों की उम्र 60 साल से अधिक है। एक की पहचान अर्बन एस्टेट निवासी सुशील और दूसरे की आजाद नगर निवासी सतपाल इंदौरा के रूप में हुई है। दोनों की मौत कैसे हुई अभी पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें