फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में पुलिस एनकाउंटर: गोली लगने से बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, सरपंच व ठेकेदार के घर पर की थी फायरिंग

Fri, 07 Mar 2025 09:45 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

स्पेशल स्टाफ हांसी पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बदमाशों के साथ मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान न्यू सुभाष नगर निवासी रवि व ढाणी केंदू निवासी इंद्र सैनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के हांसी में पुलिस को बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी की टांग में गोली लगी। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पकड़े गए बदमाश गांव शेखपुरा में सरपंच के घर और ढाणी पुरिया में शराब ठेकेदार के घर के बाहर हवाई फायर करने के मामले में आरोपी हैं। घटना के करीब 10 दिन बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, देसी कट्टा, 4 जिंदा रौंद 32 बोर, एक जिंदा रौंद 315 बोर बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान न्यू सुभाष नगर निवासी रवि व ढाणी केंदू निवासी इंद्र सैनी के रूप में हुई है। आरोपी रवि के खिलाफ आर्म्स एक्ट के दो मामले, चोरी का एक मामला, हत्या के प्रयास का एक मामला व एक मुकदमा भी दर्ज है। आरोपी इंद्र के खिलाफ एक मामला एक्साइज एक्ट व दो मामले आर्म्स एक्ट के दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि आरोपियों ने गत दिनों पहले गांव ढाणी पुरिया व गांव शेखपुरा में हत्या के प्रयास के लिए फायरिंग की थी।
 
पुलिस को मिली थी सूचना
स्पेशल स्टाफ हांसी पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम हत्या प्रयास व फायरिंग दोनों मामले में आरोपियों की तलाश में थी। वीरवार समय रात करीब 11 बजे तलाश के दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव शेखपुरा व ढाणी पुरिया फायरिंग मामले के आरोपी आरपीएस स्कूल के पास खंडर कमरों में छुपे हुए हैं। टीमों ने कार्रवाई करते हुए खंडर कमरों में आरोपियों को पुलिस ने घेर लिया जहां आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। पुलिस के जवाबी फायर में आरोपी रवि के पैर में गोली लगी व दूसरे को काबू कर लिया गया। आरोपी को मुठभेड़ के बाद उपचार के लिए नागरिक हस्पताल हांसी में लाया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना बास में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें