फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: 13 किलो नशीले पदार्थ के साथ तीन अफ्रीकी तस्कर गिरफ्तार, सैनिक छावनी के सामने से पकड़ा

Wed, 20 Jul 2022 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

पुलिस की एंटी नारकोटिक टीम ने सैनिक छावनी के सामने आरोपियों को पकड़ा है। तस्करों के पास से 13 किलो 728 ग्राम कच्चा माल बरामद हुआ है, जो कि हेरोइन बनाने के काम आता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में पुलिस की एंटी नारकोटिक टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सैनिक छावनी के सामने से तीन अफ्रीकी तस्करों के पास से 13 किलो 728 ग्राम कच्चा माल बरामद हुआ है, जो कि हेरोइन बनाने के काम आता है। इसके अलावा दो प्लास्टिक की डिब्बी भी बरामद हुई हैं, जिसके अंदर केमिकल है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में चार्ल्स, प्रिंस और टोरा को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक टीम के एएसआई शक्ति सिंह अपनी टीम ईएचसी सुभाष और मुख्य सिपाही देवेंद्र के साथ बरवाला मार्ग पर गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली की दिल्ली में रहने वाले तीन अफ्रीकी तस्कर नशीला पदार्थ लेकर यहां पर बेचने के लिए आए हैं।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर टीम सैनिक छावनी के पास पहुंची और आसपास के एरिया में जांच पड़ताल की। इसी दौरान तीन युवक टीम को दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर वह कांटेदार झाड़ियों में छुपने लगे। यह देखकर टीम ने शक के आधार पर तीनों की तलाशी ली।

उनके पास से 13 किलो 728 ग्राम कच्चा माल बरामद हुआ। दो प्लास्टिक की डिब्बी भी मिली, जिसमें केमिकल था। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि यह हेरोइन है। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है।
 
नशा तस्करी के आरोप में मूलरूप से अफ्रीका के रहने वाला चार्ल्स, प्रिंस और टोरा तीनों नई दिल्ली के चंदन विहार में किराये पर रहते हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एएसआई शक्ति सिंह का कहना है कि 13 किलो 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जो नशीला पदार्थ मिला है उसे मधुबन लैब में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें