फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की डूबने से मौत के बाद बना साइको किलर, आठ हत्याएं कबूलीं

Sun, 25 Dec 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
क्राइम न्यूज - फोटो : bureau
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे साइको किलर को गिरफ्तार किया, जो प्रारंभिक पूछताछ में आठ हत्याएं करना कबूल रहा है। हालांकि पुलिस रिकॉर्ड में उसके नाम मर्डर का केस दर्ज नहीं था। आरोपी लूट के इरादे से मर्डर करता था और उसने स्क्रैप से भरे ट्रक चालकों को निशाना बनाया।
विज्ञापन


वह एक करोड़ से ज्यादा कीमत के सामान की लूट कर चुका है। पुलिस ने उसके तीन साथी भी पकड़े हैं, जिनके पास चार अवैध हथियार बरामद हुए हैं, इनमें एक जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान थाने से लूटा गया था।

एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि विचित्र मानसिकता वाला बदमाश संदीप उर्फ लोहार महम के शुगर मिल के पास ढाबा चलाता था। वह रोहतक के भैणी महाराजपुर गांव का रहने वाला है। अन्य आरोपियों में हांसी के मदनहेड़ी गांव निवासी सुनील उर्फ सोनू, भैणी महाराजपुर निवासी भीम उर्फ टींकू और मदनहेड़ी निवासी मनोज मेहरा शामिल हैं।
विज्ञापन


संदीप बेहद शातिराना अंदाज में मर्डर करता था। ट्रक चालकों को लूट के बाद उन्हें कभी गोली मारकर, कभी गला दबाकर तो कभी तेजधार हथियार से गला व सिर काटकर हत्या कर देता था। हत्या के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर शव को या तो नहर में डाल देता था या फिर जमीन में दबा देता था।

गाड़ियों में भरा माल औने पौने दामों में बेचकर वाहन को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो जाता था। पूछताछ में उसने बताया है कि उसकी बेटी उसके घर में ही होद में डूबकर मर गई थी। इसके बाद उसका भगवान से विश्वास उठ गया।

एसपी का कहना है कि साइको किलर ने खुद बताया है कि उसके बाद उसने ठान लिया कि वह अच्छे काम नहीं करेगा। आरोपियों से जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान में थाने से लूटी गई गन भी बरामद हुई है। इनसे एक लॉंग रेंज गन 12 बोर व 3 जिंदा कारतूस, 2 पिस्तौल 315 बोर की 4 जिंदा कारतूस, 1 पिस्तौल 32 बोर की व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

रामकेश ने किया था खुलासा
सीआईए हांसी ने हाल ही 50 हजारी इनामी बदमाश मदनहेड़ी निवासी रामकेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो सारे राज खोल दिए। आरोपियों की पकड़ने वाली टीम में इंचार्ज कप्तान सिंह, पीएसआई संदीप कुमार, एएसआई ईश्वर सिंह, मुख्य सिपाही रमेश, धर्मबीर, सुरेश, सिपाही राजेश कुमार टीम में शामिल थे।

ये वारदात कबूली
-23 मई 2013: संदीप पहलवान व मुन्ना, अनिल निवासी बाडशाह गुड़गांव ने मैपल कम्पनी के ट्रक को जिन्दल फैक्ट्री हिसार के सामने से लूट लिया।  ट्रक ड्राइवर की गला दबा कर हत्या करके शव बेरी झज्जर नहर में डाल दिया था।
-वर्ष 2014 में पहलवान व उसके साथियों ने  पटौदी से एक ट्रक लूटा तथा चालक की गला दबाकर हत्या करके शव माजरा के खेतो में दबा दिया।
-वर्ष 2014 में रेवाड़ी बाईपास पुल पर एक ट्रक लूटा। चालक की गला दबाकर हत्या करके  शव बेरी ड्रेन मेंडाल दिया।
-6 अक्तूबर 2014 में गढ़ी हांसी से ट्रक लूट लिया और चालक की गला दबाकर हत्या करके शव खेतों में फेंक दिया।
-16 मार्च 2015 को औखला नई दिल्ली में एक ट्रक चालक व कंडक्टर की गोली मारकर हत्या की शव को डोभ गांव के पास गड्ढे में दबा दिया।
-30 अप्रैल 2016 को आरोपियों ने जिन्दल फैक्ट्री हिसार के सामने ट्रक चालक का गला दबाकर हत्या की और ट्रक छीनकर ले गये। शव को हिसार बाईपास नहर में डाल दिया।
विज्ञापन

-1 सितंबर 2016 हांसी पास से एक ट्रक को लेकर फरार हुआ। ट्रक में 13 टन स्टील स्क्रैप था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें