फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई स्टूडेंट को स्कूल बस ने कुचला, मौत

Sun, 31 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
फव्वारा चौक के पास एक स्कूल बस ने आईटीआई के स्टूडेंट को कुचल दिया। छात्र रघुबीर की हादसे में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक छात्र गांव पारता का निवासी था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पारता गांव का रहने वाला रघुबीर शहर की आईटीआई से फिटर का कोर्स कर रहा था। कोर्स करीब पूरा हो चुका था। उसकी गुड़गांव की एक कंपनी में प्लेसमेंट भी हो चुकी थी। शुक्रवार सुबह वह गांव से आईटीआई में जाने के लिए निकला था। शहर पहुंचने के बाद वह रानी लक्ष्मीबाई चौक के पास पहुंचा। यहां से बस पकड़ने के लिए वह फव्वारा चौक की तरफ जा  रहा था कि पीछे से एक स्कूल बस ने रघुबीर को टक्कर मार दी, जिस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि स्कूल बस सेक्टर 16-17 स्थित एक प्राइवेट स्कूल की थी। 


ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौत
 चिड़ौद गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना  मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया है। व्यक्ति का मुंह बुरी तरह से कुचला हुआ था। मृतक के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन

आईओ रोहताश ने बताया कि सुबह सूचना मिली की चिड़ौद गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 40 से 45 साल के बीच है। मृतक के बाएं हाथ पर कुछ लिखा हुआ है। मृतक ने चेकदार कमीज और नीले रंग की पेंट पहनी हुई है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें