फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारों ने स्कूटी सवार से छीना पर्स, सड़क पर गिरी महिला, टूटा हाथ

Sun, 02 Apr 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
स्नेचिंग - फोटो : bureau
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड पर स्कूटी सवार महिला से झपटमारों ने पर्स छीन लिया। चलती स्कूटी पर झपटमारी करने से महिला गिर गई और उसका हाथ टूट गया। झपटमार तीन थे और सभी एक ही बाइक पर सवार थे। पर्स में साढ़े तीन हजार रुपये और मोबाइल फोन था। महिला जैसे ही स्कूटी से गिरी तो आसपास भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन


घायल को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका शनिवार को ऑपरेशन किया गया। अभी महिला आईसीयू में भर्ती है। उधर, पुलिस ने पर्स छीनने वाले युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़िता के बेटे चेतन खुराना ने बताया कि वे संत नगर एरिया में रहते हैं। बहन पूजा बजाज और मां प्रवीन खुराना शुक्रवार शाम को पहले शॉपिंग करके आई थी। रेलवे स्टेशन रोड पर उनकी दुकान है। जाते समय दुकान से वे जब घर जाने लगीं तो पुल के नजदीक बाइक सवार तीन युवक आए।
विज्ञापन


उन्होंने अंधेरे का फायदा उठाकर चलती स्कूटी पर ही पर्स झपट लिया। पर्स झपटते समय स्कूटी असंतुलित हो गई, जिससे दोनों गिर गईं। गिरते ही 50 वर्षीय प्रवीन खुराना का हाथ टूट गया। झपटमारी घटनास्थल के पास मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें आगे से घेरने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने बाइक वापस मोड़ ली और मौके से फरार हो गए।

घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सीसीटीवी में कैद हुई झपटमारों की फुटेज
झपटमार युवकों की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है। तीनों युवकों ने काले रंग की शर्ट पहनी हुई थी। तीनों युवकों में से किसी का भी चेहरा नहीं ढका हुआ था। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। वारदात शुक्रवार शाम सात बजकर 55 मिनट की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें