फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: साधु की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, शराब पीने से रोका तो तीन युवकों ने मौत के घाट, फिर नहर में फेंका शव

Fri, 30 Jun 2023 02:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार पुलिस को दी गई शिकायत में सिपाही जगमोहन ने बताया कि वे उकलाना क्षेत्र में सुरक्षा एजेंट के पद पर कार्यरत है। जांच में सामने आया कि बिठमडा गांव के पास कलौदा मार्ग पर रजवाहा के पास छह महीने से नाथु नाथ की जोहड़ी पर एक डेरा बनाकर साधु विकास गिरी रहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के बिठमड़ा गांव के पास कलौदा मार्ग पर रजवाहा के पास डेरे में रहने वाले साधु विकाश गिरी की तीन युवकों ने हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद साधु के शव को नहर में फेंका था ताकि किसी को पता न चले। घटना के 4 महीनें बाद हत्या की वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने बिठमड़ा गांव के बलजीत, सोनू और कश्मीर के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी गई शिकायत में सिपाही जगमोहन ने बताया कि वे उकलाना क्षेत्र में सुरक्षा एजेंट के पद पर कार्यरत है। जांच में सामने आया कि बिठमडा गांव के पास कलौदा मार्ग पर रजवाहा के पास छह महीने से नाथु नाथ की जोहड़ी पर एक डेरा बनाकर साधु विकास गिरी रहता था। 13 मार्च की रात को बिठमडा गांव का बलजीत , सोनू और कश्मीर जोहड़ के पास बैठ कर शराब पी रहे थे।  

शव को खुर्द बुर्द करने का केस दर्ज
साधु विकास गिरी ने युवकों को शराब पीने से रोका तो गुस्सें में आकर तीनों ने लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। किसी को पता न चले इसलिए तीनों ने साधु के शव को बाइक पर रखा और नहर में फेंक दिया। बाद में मौके से फरार हो गए। गहन जांच के बाद साधु की मौत का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द बुर्द करने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें