फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: हवालाती महिला कि हत्या के मामले में एसपीओ गिरफ्तार, परिजनों ने किया महिला का अंतिम संस्कार

Fri, 30 Jun 2023 12:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

कनीना थाने में दर्ज साइबर फ्राड के एक मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली से कनीना लाई गई एक महिला की वीरवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला थाने की बैरक में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने महिला थाने में रात्रि के समय ड्यूटी पर तैनात पांच महिला पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज करवाते हुए सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल महिला थाना में महिला हवालाती की मौत के मामले में पुलिस ने एसपीओ कोरियावास निवासी महिपाल को गिरफ्तार किया हैं। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। अभी इस मामले में तीन महिला पुलिस कर्मियों की गिरफ़्तारी होना बाकि हैं। वही इस मामले में मृतक महिला का बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। महिला का अंतिम संस्कार भी रेवाड़ी रोड स्वर्ग आश्रम में किया गया। जहां मृतका का पिता और अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


तीन महिला कर्मियों और एक एसपीओ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
कनीना थाने में दर्ज साइबर फ्राड के एक मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली से कनीना लाई गई एक महिला की वीरवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला थाने की बैरक में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने महिला थाने में रात्रि के समय ड्यूटी पर तैनात पांच महिला पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज करवाते हुए सस्पेंड कर दिया है जबकि एक एसपीओ को बर्खास्त कर दिया गया है। तीन महिला कर्मियों और एक एसपीओ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज़ किया गया था। अब एसपीओ को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें