फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, रचाई दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पोती को चक्र और दौरे पड़ने से परेशान दादा-दादी एक तांत्रिक के चक्कर में क्या पड़े कि युवती का जीवन ही तबाह हो गया। तांत्रिक ने नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर उससे दुष्कर्म किया, बाद में वह बालिग हो गई तो उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन


पहले से शादीशुदा होते हुए उसने सिरसा कोर्ट में उससे प्रेम विवाह कर लिया। कुछ दिन वह प्रोटक्शन होम में पुलिस सुरक्षा में रहा। अब वह तीसरी शादी के चक्कर में लगा था, फिर किसी मामले में जेल पहुंच गया।

तांत्रिक के चेहरे से पर्दा उठा तो युवती भागकर घर पहुंची और पुलिस को शिकायत कर दी। महिला थाने में तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार शहर में रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी को उकलाना में रह रहे दादा-दादी के पास भेजा था। युवती तब नाबालिग थी और उसे बार-बार दौरे पड़ते थे। इस बीच युवती की पड़दादी की मौत हो गई तो वह और ज्यादा सदमे में आ गई।

वृद्ध दंपत्ति को किसी ने बहका दिया कि उस पर ओपरे का साया है और तांत्रिक क्रिया से इसे ठीक किया जा सकता है। इसके बाद उसे पिता शहर के 12 क्वार्टर क्षेत्र में रहने वाले एक तांत्रिक अहमद बख्श को उकलाना लेकर गए। तांत्रिक ने युवती का इलाज करना शुरू दिया। तांत्रिक ने नाबालिग को झांसे में लेकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में उसने उसे शादी के लिए तैयार कर लिया।

कोर्ट में की लव मैरिज
दो फरवरी को तांत्रिक अहमद बख्श युवती को बहला-फुसलाकर सिरसा ले गया। वहां पर युवती के साथ कोर्ट में लव मैरिज की। कोर्ट  में ही युवती के परिजनों से जान का खतरा बताकर सुरक्षा मांगी।

बाद में दोनों को सिरसा सेफ हाउस भेज दिया गया। दोनों काफी समय तक सेफ हाउस में रहे। आरोप है कि वहां पर तांत्रिक ने युवती से बार-बार उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस पकड़कर ले गई तो पता चला
पुलिस की माने तो आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसके बावजूद उसने युवती को बहला-फुसलाकर भगाया और कोर्ट में उससे दूसरी शादी कर ली।

युवती चार सितंबर तक उसके पास रही। इस बीच तांत्रिक ने किसी अन्य युवती को भी झांसे में ले लिया और उससे शादी की तैयारी में लग गया। इसका पता पीड़िता को भी लगा। इसी बीच एक पुराने मामले में सिरसा पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उस दौरान युवती को उसकी सारी करतूतों का पता चला तो वह भागकर अपने घर आ गई और माता-पिता को सारी बातें बताई और महिला थाने में तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दे दी।

नाम बदलकर किया धोखा
पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया कि आरोपी अहमद बख्श ने अपने कई नाम रखे हुए हैं। नाम बदलकर वह लोगों को गुमराह करता है और उनके साथ धोखाधड़ी करता है। पुलिस के अनुसार तांत्रिक को अहमद बख्श उर्फ राधेश्याम, शेरखान उर्फ मोमिन खान आदि कई नामों से जाना जाता है।

तांत्रिक अहमद बख्श के साथ पुलिस ने महिला और अन्य व्यक्ति महाबीर और बाबूलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तांत्रिक को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करेगी। नन्ही देवी, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें