फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर संदीप बिश्नोई हत्याकांड: दीप्ति गैंग की जानकारी जुटाने हिसार पहुंची राजस्थान पुलिस

Wed, 21 Sep 2022 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

राजसमंद से राजस्थान पुलिस ने नाका तोड़ काली स्कॉर्पियो में सवार पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
गैंगस्टर संदीप बिश्नोई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर की अदालत में बाहर गैंगस्टर संदीप बिश्नोई उर्फ सेठी की हत्या के मामले में राजस्थान पुलिस की दस टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हैं। राजस्थान की एक टीम दो दिन से हरियाणा के हिसार सदर थाना में डेरा डाले हुए है। टीम ने हिसार पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई है, जिसमें हत्या करने वालों के चेहरे हैं। इस दौरान राजस्थान पुलिस ने दीप्ति गैंग की जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


नागौर के डीएसपी गोमनाराम अपनी टीम के साथ हिसार के सदर थाना पहुंचे। यहां थाना प्रभारी मनदीप कुमार से टीम ने मंगाली गांव के अनिल छोटिया और सीसवाला के दीपक उर्फ दीप्ति के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम आजाद नगर थाने पहुंची और जरूरी रिकॉर्ड हासिल किया। 

पुलिस ने फायर कर गाड़ी की पंक्चर, हिसार के पांच युवक काबू 
राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजसमंद पुलिस को भीलवाड़ा से जानकारी मिली थी कि नागौर हत्याकांड के संदिग्ध आरोपी काले रंग की हरियाणा पासिंग स्कॉर्पियो में सवार होकर निकले हैं। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी की। रात को टोल नाके के पास नाकाबंदी तोड़कर संदिग्धों की गाड़ी जैसे ही निकली तो पुलिस ने गाड़ी के टायरों को फायर कर पंक्चर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हिसार के राहुल, संदीप, कल्याण सिंह, दीपांशु और सोहेल को हिरासत में लेकर नागौर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें