फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकर तोड़ने वाले और अलॉट करने वाले बैंक अधिकारियों को नोटिस

Sun, 15 Jan 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
त‌िजोरी
विज्ञापन
पंजाब एंड सिंध बैंक के लॉकर से कनाडा की 400 डॉलर व 32 तोले सोना गायब होने के मामले में पुलिस ने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों सहित 5 लोगों को नोटिस भेजे हैं। पुलिस का कहना है कि इस दौरान कौन से अधिकारी व कर्मचारी इस बैंक में ड्यूटी पर थे उनकी सूची ली जा चुकी है। इनमें से कुछ का यहां से तबादला हो चुका है। स्थानीय बैंक प्रबंधन ने इन अधिकारियों व कर्मचारियों की डिटेल लेकर पुलिस ने उस पते पर नोटिस भेजे हैं। उन्हें नोटिस भेजकर पुलिस ने जांच के लिए पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया है। जिन बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने लॉकर तोड़ा था और जिन अधिकारियों ने लॉकर अलॉट किया था उनसे पूछताछ करने के लिए नोटिस के माध्यम से बुलाया गया है।
विज्ञापन


पहले अलॉटी ने चाबी गुम होने की शिकायत देकर तुड़वाया था लॉकर
शिकायतकर्ता ढंढूर निवासी जसबिंद्र सिंह से पहले जिस ग्राहक को लॉकर अलॉट था उसने अपने लॉकर की चाबी गुम होने की बात कही थी। चाबी गुम होने की बात कहने पर उसने लॉकर तुड़वाने की मांग की। करीब दो महीने का प्रोसेस लगा। मई 2016 में बैंक अधिकारियों ने एक टीम बुलाकर ग्राहक के सामने लॉकर तुड़वा दिया और नया लॉक लगाकर एक चाबी उन्हें दे दी। पहले वाले बैंक उपभोक्ता का कहना है कि उन्होंने नए लॉक की बाकायदा फीस तक भरी थी। इसके बाद उन्होंने जुलाई में लॉकर सरेंडर कर दिया।

नहीं हुई एफआईआर, जांच के बाद होगा मामला दर्ज
इस मामले में सिटी थाना एसएचओ कृष्णलाल का कहना हे कि फिलहाल कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। यह मामला पेचीदा है पहले अच्छी तरह जांच की जाएगी। जांच के बाद ही अगर मामला बनता है तो एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें