हांसी के गांव सुल्तानपुर में रविवार रात को तीन चार हमलावरों ने चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी। वहीं दूसरे यूवक पर भी चाकुओं से हमला किया गया। मृतक की पहचान सुरेंद्र उर्फ धोलू के रुप में हुई वही सुरेंद्र के चचेरे भाई रामफल पर भी चाकुओं से कई वार किए जिसको गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंचीं और घटना स्थल पर पहुंची।
यह भी पढ़ें-
किसानों का दिल्ली कूच: रामलीला मैदान में महापंचायत, MSP गारंटी कानून व अन्य मांगों को लेकर होगी रणनीति तैयार
मृतक सुभाष के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। मृतक के पिता बलवंत ने बताया कि उनका बेटा सुभाष ऊर्फ धोलू व उसका चचेरा भाई रात को करीब साढ़े 11 बजे अपने खेत से गाड़ी में सवार होकर अपने घर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह गांव के नजदीक जोहड़ के पास पहुंचें तो चार से पांच लोगों ने गाडी रुकवा कर गाड़ी पर हमला किया उसके बाद सुभाष उर्फ धोलू पर 14 से 15 वार चाकुओं से किया।
वहीं रामफल पर भी कई वार चक्कुओ से किए। सुभाष की तो मौके पर ही मौत हो गई वहीं रामफल को हिसार रेफर कर दिया। मृतक सुभाष की उम्र 27 वर्ष वह हिसार एचडीएफसी बैंक हिसार में कार्यरत है जो अविवाहित हैं। सुभाष दो भाई एक बहन है वह सबसे छोटा है उसका बड़ा भाई वोडाफोन कैंपनि में काम करता है उसकी बड़ी बहन विवाहिता है। वहीं मामले की पुलिस छानबीन कर रही है आखिर किन कारणों से सुभाष की हत्या की है और वारदात में कोन कोन शामिल हैं।