फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने को लेकर हुई कहासुनी तो रंजिश में बदल गई दोस्ती, कर दी दोस्त की ही हत्या

Wed, 21 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Demo
विज्ञापन
एडीजे पुरुषोत्तम कुमार की अदालत ने मंगलवार को हत्या के जुर्म में गांव बुडाना के संदीप उर्फ संजीव को दोषी करार दिया। अदालत उसे वीरवार को सजा सुनाएगी। उस पर गांव के ही युवक सुरेंद्र की हत्या का जुर्म साबित हुआ है। मृतक पेेशे से ड्राइवर था और पहले आपस में उन दोनों की दोस्ती थी।
विज्ञापन


नारनौंद थाना पुलिस ने इस बारे में 21 अगस्त 2014 को केस दर्ज किया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार वारदात वाले दिन बुडाना के युवक सुरेंद्र की छाती में चाकू मारकर हत्या की गई थी। बुडाना के प्रवीण कुमार ने पुलिस को बयान देकर कहा था कि उसके ताऊ रामदिया का बेटा सुरेंद्र गुड़गांव में किराए पर कार चलाता है। वह गांव आया हुआ था। वह और सुरेंद्र कार में नारनौंद जा रहे थे। गांव के बस अड्डे पर पड़ोसी संदीप उर्फ संजीव खड़ा था। संदीप ने हाथ से कार रोकने का इशारा किया तो सुरेंद्र ने कार रोक ली। इस पर संदीप बोला कि मुझे भी ले चलो, नारनौंद जाना है। तब सुरेंद्र ने उसे ले जाने से इनकार कर दिया। इस पर संदीप आगबबूला हो गया और उसने सुरेंद्र की छाती में चाकू घोंप दिया। वे सुरेंद्र को नारनौंद सीएचसी में लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नारनौंद थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

रंजिश में की थी हत्या
पुलिस ने बाद में आरोपी बुडाना के संदीप को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में बताया था कि वह और सुरेंद्र पहले दोस्त थे। कुछ दिन पहले शराब पीने के बाद उसकी सुरेंद्र से कहासुनी हो गई थी और उसने उसे चोट मारी थी। उसने तभी उसे सबक सिखाने की ठान ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें