फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: डिलीवरी के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत, परिजनों ने पति और ससुरालजनों पर लगाए गंभीर आरोप, की थी लव मैरिज

Sun, 21 May 2023 12:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सितंबर 2022 में की थी लव मैरिज, मृतका के परिजनों ने युवक और उसके परिजनों पर आरोप लगाए हैं। बोले कि लव मैरिज के बाद युवक और उनके परिजन पिटाई करते थे, बेटी कई बार आश्रम में भी रही। परिजनों ने युवक पर नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दुष्कर्म और प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
आजाद नगर थाना प्रभारी रमेश कुमार मृतका के परिजनों के बयान दर्ज करते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के आजाद नगर निवासी और लव मैरिज करने वाली युवती की एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। गर्भ में पल रहे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने बेटी के पति और ससुरालजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। आजाद नगर थाना

विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।
 

युवती को सितंबर में भगा कर ले गया था युवक
शहर के भगत सिंह नगर में रहने वाली महिला ने बताया कि गत वर्ष सितंबर माह में टिब्बा दानासेर का रहने वाला युवक नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने युवक मनु के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में मनु ने मेरी बेटी के साथ लव मैरिज कर ली और अपने घर आजाद नगर में रहने लगा।

 

कुछ दिन तक उसे सही रखा उसके बाद पति और ससुरालवाले पिटाई करने लगे। कई बार बेटी आश्रम में भी रही। शुक्रवार रात को फोन आया और कहा कि आपकी बेटी को खून की उल्टी आ रही है जिसके चलते शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए हैं।

 

अस्पताल में आने के बाद पता चला कि बेटी की डिलीवरी के दौरान मौत हो चुकी है। गर्भ में पल रहे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। आरोप है कि ससुरालवाले बेटी के साथ पिटाई करते थे जिस कारण जच्चा और बच्चा की मौत हुई है।
 

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
मृतका के परिजनों के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। - रमेश कुमार, आजाद नगर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें