फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर किसी ने भेजा वीडियो तो पिता के उड़े होश...बेटे के साथ कुकर्म कर रहे थे दो नाबालिग

Mon, 08 Feb 2021 09:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिसार के एक गांव निवासी 9वीं कक्षा के छात्र से दो नाबालिगों ने कुकर्म किया। मामले का पता तब चला, जब कुकर्म का वीडियो पीड़ित छात्र के पिता के मोबाइल पर किसी ने भेजा। मामले की शिकायत पीड़ित छात्र के पिता ने सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा 9वीं कक्षा का छात्र है। 

विज्ञापन


पीड़ित के पिता ने बताया कि छह फरवरी की रात करीब नौ बजे उसके मोबाइल पर किसी ने एक वीडियो भेजा। वीडियो में उसके बेटे के साथ दो नाबालिग कुकर्म करते दिखे व एक नाबालिग उनका वीडियो बना रहा था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि 23 जनवरी को तीनों आरोपी उसे बहला-फुसला कर खुदाई के लिए तालाब के पास ले गए। उस दौरान वहां उसके साथ कुकर्म किया गया। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें