बदमाशों ने चिठ्ठी में लिखा कि ओमी सैनी चार दिन में 4 दिन में चार लाख रुपये नहीं दिए तो तेरे एक बेटे की मौत तय है। दुकान पर भी बाजार में जाते समय चाकू डालना कोई बड़ी बात नहीं है। बच्चा चाहिए या पैसा। पुलिस को रिपोट कर देना वो भी नहीं बचा सकती। दो दिन 10 दिन में काम तमाम कर देंगे। समझदारी है पुलिस से दूर रहे। पैसो का इंतजाम कर लो हलके में मत लेना।
हिसार के बारह क्वार्टर की गली नंबर 10 -11 में दुकानदार संदीप व मुकेश की दो अलग-अलग दुकान हैं। मंगलवार को गली नंबर दस की किराना स्टोर में दुकान संचालक संदीप को चिठ्ठी मिली। बदमाशों ने चिठ्ठी फेंक कर 4 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने हाथ से लिखी चिठ्ठी में रुपये न देने पर दुकानदार के बेटे को मारने की धमकी दी है। एचटीएम थाना पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
पैसो का इंतजाम कर लो हलके में मत लेना
बदमाशों ने चिठ्ठी में लिखा कि ओमी सैनी चार दिन में 4 दिन में चार लाख रुपये नहीं दिए तो तेरे एक बेटे की मौत तय है। दुकान पर भी बाजार में जाते समय चाकू डालना कोई बड़ी बात नहीं है। बच्चा चाहिए या पैसा। पुलिस को रिपोट कर देना वो भी नहीं बचा सकती। दो दिन 10 दिन में काम तमाम कर देंगे। समझदारी है पुलिस से दूर रहे। पैसो का इंतजाम कर लो हलके में मत लेना।
अगर पुलिस को खबर लगी तो बाद में कोई संपर्क नहीं होगा। हमारी नजर में रहोगे ,मौत पक्की है। गुजर घोलू जो कहता है करता है। पैसा और कमा लोगे बच्चे दोबारा नहीं आएंगे। दो दिन में बताएंगे पैसा कहां और कैसे देना है। एक रास्ता है बचने का पैसा दो वरना तेरहवीं की तैयारी करना। पहले दस नंबर वाले को मारेंगे। बाद में दूसरा। 50 हजार तो कल ही चाहिए। पुलिस से दूर रहना बच्चों की जिंदगी कीमती है। अगर पैसे नहीं दिए तो दो तीन दिन में अटैक होगा उसमें कुछ भी हो सकता है।