हिसार के अग्रोहा गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुए मौत मामले में चिकित्सकों द्वारा डेडबॉडी को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर करने और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने से खफा मृतका के परिजनों ने नागरिक अस्पताल के सामने रोड जाम कर दिया । डेड बॉडी को सड़क के बीच में रख पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
मृतिका के सोने के जेवरात गायब
परिजनों का आरोप है कि मृतिका के सोने के जेवरात पहने हुए थे वह भी गायब हैं। जानकारी के अनुसार मंगाली गांव के रहने वाले ताराचंद का कहना है कि करीब साढ़े तीन साल पहले बेटी रीना की शादी मिल गेट एरिया के रहने वाले विकास के साथ की थी। शादी के बाद से विकास और उसकी मां दोनों मिलकर बेटी को परेशान कर रहे थे कई बार दोनों पक्षों के बीच में पंचायत भी हुई।
ताराचंद का आरोप है कि वीरवार को विकास और उसकी मां ने मिलकर बेटी को जहरीला पदार्थ पिला दिया। इस कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर को चिकित्सकों ने यहां पर पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया और डेड बॉडी को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के लिए रेफर कर दिया। वहीं परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इसी बात को लेकर गुस्साए परिजनों ने डेड बॉडी उठाकर क्लॉथ मार्केट के पास चौराहे के बीच में रख दी और रोड जाम कर दिया।