फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में फायरिंग, एक बुजुर्ग जख्मी, पांच हमलावरों की पहचान

Fri, 21 Jul 2023 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

हकीमां गेट थानाक्षेत्र निवासी हरमनजोत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शराब के ठेकेदारों के साथ काम करता है और हकीमां गेट थानाक्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाता है। 19 और 20 जुलाई की आधी रात आरोपी उसके घर आए और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग और सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध शराब धंधे के लिए बदनाम हकीमां गेट थानाक्षेत्र में पुलिस को सूचना देने के शक में कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक बुजुर्ग जख्मी हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। हकीमां गेट थाने की पुलिस ने छह से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पांच हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उग्रवाद के दौर में छह आतंकियों को किया था ढेर, अब ये ASI अपने विभाग की अनदेखी से ही नाराज

हकीमां गेट थानाक्षेत्र निवासी हरमनजोत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शराब के ठेकेदारों के साथ काम करता है और हकीमां गेट थानाक्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाता है। उसने बताया कि 19 और 20 जुलाई की आधी रात वह अपने घर में परिवार के साथ मौजूद था। इस दौरान उनके घर का दरवाजा खटका तो उसके पिता नरिंदरपाल सिंह ने दरवाजा खोला।
विज्ञापन


बाहर इस्लामाबाद स्थित भट्ठे वाला खूह निवासी सागर, गुरुद्वारा पिपली साहिब के सामने रहने वाले दानिश, नूरे शाह निकट रेलवे कालोनी निवासी कमल, डैमगंज निवासी रोकी मोटा, पिपली साहिब गुरुद्वारा के पास रहने वाला लक्की और 2-3 अज्ञात लोग खड़े थे। इस बीच रोकी मोटे ने ललकारते हुए कहा कि हरमन को पकड़ लो और हमारी शराब बेचने की सूचना देने वाले को मजा चखा दो। इस पर सागर ने पिस्तौल निकाल कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली उसके पिता नरिंदरपाल सिंह को लगी। परिवार के अन्य लोगों ने छुप कर जान बचाई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। तब उन्होंने अपने जख्मी पिता को अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


हकीमां गेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरुविंदरपाल सिंह ने बताया कि मामले में जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें