फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: पंचायत में अपमानित होने से आहत युवक ने फंदे पर लटककर जान दी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Wed, 05 Oct 2022 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

29 सितंबर की रात को गांव के शीतला माता मंदिर में पानी की मोटर चोरी हुई थी। अगले दिन गांव में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि प्रमिंदर सिंह व गांव के अन्य लोगों ने पंचायत बुलाई थी।
विज्ञापन
मृतक का फाइन फोटो, लिखा गया सुसाइड नोट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले में पंचायत में हुए अपमान से आहत होकर मंगलवार रात को घर के कमरे में फंदा लगाकर फिरोज खान  (26) ने आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में दो लोगों के नाम लिखे हैं, जिनको अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उकलाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के पिता पाला की शिकायत पर काला, सतपाल मेंबर और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

 

विज्ञापन

प्रभुवाला गांव निवासी पाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा फिरोज प्लंबर था। 29 सितंबर की रात को गांव के शीतला माता मंदिर में पानी की मोटर चोरी हुई थी। अगले दिन गांव में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि प्रमिंदर सिंह व गांव के अन्य लोगों ने पंचायत बुलाई। पंचायत में मेरे बेटे फिरोज ने कबूल किया कि पानी की मोटर उसने चोरी नहीं की। चोरी गांव के सुनील और अन्य ने की है। मैंने यह मोटर उनसे 800 रुपये में खरीदी है। 

यह भी पढ़ें : Haryana: यमुनानगर में लोगों पर गिरा रावण का जलता पुतला, फतेहाबाद में दहन से पहले ही बीच से टूटा पुतला

 

बेटे ने पंचायत में कहा कि जब भी चोरी करने वाले युवक मिलेंगे उनको पंचायत में लाकर पेश कर दूंगा। पंचायत में हुए अपमान के बाद उनका बेटा गुमशुम रहने लगा। मंगलवार रात को खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। रात करीब 8.45 बजे कमरे में बर्तन गिरने की आवाज आई।

 

इस पर पत्नी बाला के साथ कमरे में गया तो देखा कि बेटे ने पंखे के हुक में चुन्नी के जरिये फंदा लगा रखा था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। बेटे की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इस बारे में पुलिस को सूचना दी। बुधवार दोपहर को डीएसपी रोहताश नागरिक अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। डीएसपी रोहताश का कहना है कि शिकायत के आधार पर सतपाल, काला और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


ये लिखा सुसाइड नोट में
मैंने मोटर नहीं खोली। पंचायत में मेरी बात का विश्वास नहीं किया। पंचायत मेंबर सतपाल और काला डेरी वाला और अन्य मेरी मौत के जिम्मेदार है। मां-पापा मुझे माफ करना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें