फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: अपहरण व दुष्कर्म से आहत पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर व दरोगा निलंबित

Wed, 05 Oct 2022 04:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में एक किशोरी ने अपहरण व दुष्कर्म की घटना के बाद आहत होकर आत्महत्या कर ली। वह मामले में उचित कार्रवाई न होने निराश थी। घटना से हड़कंप मच गया। मामले में थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर व दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने घर में फांसी लगाकर बुधवार सुबह जान दे दी। इससे न सिर्फ गांव वरन पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, जब पुलिसकर्मी शव ले जाने लगे तो ग्रामीणों ने तीन आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की और शव न ले जाने देने पर अड़ गए। प्रकरण में एक दिन पहले पुलिस टीम किशोरी के घर गई थी। परिजनों के अनुसार उस किशोरी ने कहा था कि यदि गिरफ्तारी जल्द न हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर को थानाध्यक्ष मालीपुर चंद्रभान यादव को लाइन हाजिर और विवेचक दरोगा प्रमोद खरवार को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने गांव पहुंचकर यह जानकारी दी तब जाकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।

इसके बाद शाम को पुलिस टीम पोस्टमार्टम के लिए शव ले जा सकी। जिलाधिकारी ने सीडीओ की अध्यक्षता में एएसपी और एसडीएम जलालपुर की टीम से पूरे प्रकरण की जांच करने की घोषणा की। शासन से परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Sultanpur: आज ही छुट्टी पर आने वाला था जवान, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, मचा कोहराम

ये भी पढ़ें - UP Vidhanmandal: विधायक बताएंगे, कैसे बनेगी 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी


किशोरी के पिता ने बीते दिनों मालीपुर पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि स्कूल जाते समय उसकी 15 वर्षीय पुत्री को कटघर मूसा निवासी एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपहृत कर लिया। इसके बाद कार से लखनऊ के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। वहां से निकलकर किसी तरह वह घर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इस बीच बुधवार सुबह किशोरी ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय परिवार के सदस्य कहीं बाहर निकले थे। इस बीच गैंगरेप पीड़िता के आत्महत्या करने की खबर ने सनसनी फैला दी।

चर्चा है कि पुलिस ने नामजद केस नहीं दर्ज किया था और रेप की धारा नहीं लगाई थी। इससे किशोरी आहत थी। हालांकि, एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज था। किशोरी के कोर्ट में बयान के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें