फगवाड़ा के ओंकार नगर मोहल्ले में एक ग्रंथी के बेटे ने पांच साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की।
जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 5 वर्षीय लड़की ने आज पेट में दर्द होने की शिकायत करते हुए बताया कि मोहल्ले के एक गुरुद्वारा साहब के ग्रंथी के पुत्र ने उसके साथ गलत काम किया है। व्यक्ति ने तुरंत बच्ची का चेकअप करवाया एवं पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।